जशपुर के महुआ से तैयार लड्डू और सैनिटाइजर की महक महाराष्ट्र तक पहुंची

जशपुर/रायपुर (News27) 02.04.2024 । जशपुर जिले की महिलाएं आत्म निर्भरता की ओर बढ़ रहीं है। महिलाए फुड ग्रेड महुआ संग्रहण करने के तरीके और संग्रहित महुआ से लड्डु व सैनेटाइजर जैसे उत्पाद तैयार, आर्थिक आत्म निर्भरता के गुर, सीख रहीं हैं, जिन्हें सीखाने महाराष्ट्र के पालघर जिले के जवाहर गांव से 8 किसानों का दल आज जशपुर पहुंचेगा। जिनके माध्यम से जशपुर जिले के महुआ से तैयार लड्डू और सैनेटाइजर की महक अब राज्य की सीमा से पार तक पहुंच सकेगी।
बता दें कि, किसानों का यह दल, जिले के दुलदुला ब्लाक के केंदपानी गांव में आधुनिक तरीके से संग्रहित किये जा रहे महुआ के तकनीक की जानकारी लेने के साथ ही जशपुर में महुआ से तैयार होने वाले लड्डू और सैनेटाइजर तैयार करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी लेगें।
…………………

————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top