
जशपुर। छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 में चयनित जशपुर जिले के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 13 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दस्तावेज़ सत्यापन हेतु उपस्थित होने कहा गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, उनकी तीन-तीन छायाप्रतियाँ, तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर चरित्र सत्यापन हेतु अनुप्रमाणन फार्म भरना अनिवार्य होगा।
चयन सूची 09 दिसंबर को प्रकाशित की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति से जुड़ी आगे की प्रक्रिया चरित्र सत्यापन के बाद पूरी की जाएगी।



