रायपुर (News27) 19.05.2024 । जशपुर जिले में लीची के अच्छे उत्पादन का फायदा किसानों को मिल रहा है। दरअसल जशपुर की रसभरी लीची की अपनी एक अलग पहचान है, इसलिए यहां के लीची का बाजार में खासी मांग है। जशपुर की लीची का मांग प्रदेश के बड़े शहरों के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी है। रायपुर से लेकर बिलासपुर और ओडिशा से लेकर झारखंड तक जशपुर की लीची की मांग रहती है। इस वर्ष लीची की अच्छे-खासे पैदावार से खुश किसान लीची बेचकर लाखों कमा रहे है। जिले के कुनकुरी, बगीचा, सन्ना, मनोरा, फरसाबहार, कांसाबेल, पत्थलगांव में लीची की अच्छी पैदावार होती है। यहां के लीची की बढ़ती मांग को देखते हुए ना केवल किसान उत्साहित हैं बल्कि वे उत्पादन बढ़ाने की ओर भी अग्रसर हो रहे है।
…………………

