जैन समाज ने 127 बकरों को कुर्बानी से बचाया, जियो और जीने दो का दिया नारा

नई दिल्ली /रायपुर (News27) 18.06.2024 । मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने बकरीद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस दिन मुस्लिम समाज परम्परानुसार बकरों की कुर्बानी देते हैं। इसी बीच पुरानी दिल्ली के धर्मपुरा जैन मंदिर के युवा जैन समाज ने एक अनूठा कदम उठाते हुए 127 बकरों को कुर्बानी से बचाने 11 लाख रूपए खर्च कर डाले। इतना ही नहीं सभी 127 बकरों की खरीदी कर उसके देखभाल करने स्थानीय खतौली स्थित बकराशाला में इंतजाम तक कर डाला। दिगंबर जैन लाल मंदिर प्रबंधन के अनुसार हर जीव को जीने का हक है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए बकरों की कुर्बानी से बचाने क्षमतानुरूप जितना संभव हो सका उतना किया गया। जैन समाज द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित ही यह अनुकरणीय, प्रशंसनीय पहल है। सोशल मीडिया के माध्यम से चलाए गए इस अभियान में आर्थिक मदद की अपील के आधार पर लोग जुड़ते गए और देखते ही देखते 11 लाख रूपए की धनराशि एकत्र कर 127 बकरों की खरीदी कर जियो और जीने दो के नारों को जैन समाज द्वारा बुलंद किया गया।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top