जोगी कुआँ धाम में 500 से अधिक लोगों ने लिया सतनाम सत्संग का ज्ञान

गुरु घासीदास का संदेश “मनखे मनखे एक बरोबर”

By. वीरेन्द्र साहू

तिल्दा नेवरा ।दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को जोगी कुआँ धाम, बैकुंठ बहेसर में धर्मगुरु बालकदास सतनाम सेवा समिति और सतनाम सत्संग समिति, नागपुर (महाराष्ट्र) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सतनाम सत्संग कार्यक्रम में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और ज्ञान का रसपान किया।

कार्यक्रम में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए मार्ग पर चलने की अपील की गई और मानव समाज से “मनखे मनखे एक बरोबर” जैसे मूल मंत्र को अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सत्य, अहिंसा, करुणा, दया और समानता के मार्ग पर चलने के लिए समाज को शिक्षा प्रदान की गई।

आसपास के गाँवों से महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हुए। उन्होंने सतनाम पंथ की रीति-नीति, नियम और शिक्षाओं को सुनकर समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में राजनांदगाव, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर और रायपुर जिलों से श्रद्धालु शामिल हुए।

सत्संग के साथ संकल्प

सत्संग के दौरान जोगी कुआँ धाम में सतनाम माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने मिलकर समाज को नई दिशा देने और सत्संग के महत्व को समझने का संकल्प लिया। सत्संग समिति के अध्यक्ष दिनेश गायकवाड (अधिवक्ता), जो भाजपा तिल्दा ग्रामीण महामंत्री और छत्तीसगढ़ी लोकगायक भी हैं, ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को भव्य गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 2025 में भी यह भव्य आयोजन किया जाएगा।

यह रहे शामिल

संत महेश रात्रे, चैनसिंग देशलहरे, महेन्द्र चंदेल, धर्मेंद्र देशलहरे, कमलेश देशलहरे, हरदेव घृतलहरे, खेमू भारती, तुषार चंदेल, राजेंद्र महिलांग, पुनिया रात्रे, शशि टंडन, पूर्णिमा देशलहरे, अनीता चंदेल, सरिता चंदेल, जागेश्वरी, साधराम डहरिया, ईश्वरी चेलक, चरण दास चेलक (कार्यकारी अध्यक्ष), बौना जांगड़े, राजमहंत गजरतन गायकवाड, कुमार डहरिया, भगवती भारती, ताराचंद बंजारे, भरत टंडन, मोहन बंजारे, पुष्पा टंडन, सावित्री मनहर, सुमन सोनवानी, भागबाई गायकवाड, त्रिवेदी पात्रे, गंगाराम बंजारे, शकुंतला पात्रे, अमितोष धीरज, एच. आर. दिवाकर (अधिवक्ता), अवध रात्रे, बुधेलाल गायकवाड़।

Back To Top