
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी
रायपुर (News27) 13.11.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज झारखंड राज्य में प्रथम चरण और प्रदेश के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा विश्वास है कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, साथ ही रायपुर दक्षिण में हम पुनः जीत हासिल करेंगे।
………………………………….
यह भी पढ़ें:-
धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती दिवस को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाने का लिया निर्णय
रायपुर (News27) 13.11.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए बहुत ही गौरव का विषय है कि धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती दिवस को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर आज जशपुर में केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी के साथ “माटी के वीर” पदयात्रा का शुभारम्भ होने जा रहा है। इस पदयात्रा में मंत्रिमंडल के साथी, सांसद, विधायक, युवा वालंटियर्स और अन्य साथी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 13 नवंबर को जिंदल एयरस्ट्रिप रायगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 8.10 बजे प्रस्थान कर सुबह 8.50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड, जशपुर पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा सुबह 9 बजे जशपुर के गम्हरिया रेस्ट हाउस पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 10 बजे पुरना नगर, जशपुर में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा ‘माटी के वीर‘ पदयात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 12.25 बजे बिरसा मुंडा चौक से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे कल्याण आश्रम, जशपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय कल्याण आश्रम से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर 2.05 बजे विवेकानंद कॉलोनी, जशपुर में होटल वृंदावन इंटरनेशनल का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 3.00 बजे विवेकानंद कॉलोनी से प्रस्थान कर दोपहर 3.05 बजे रेस्ट हाउस, गम्हरिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे आगडीह एयरस्ट्रिप जशपुर से स्टेट प्लेन द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।
——————————-

