डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बच्चों के साथ किया स्कूल भवन का लोकार्पण

रायपुर (News27) 25-06-2024 । स्कूलों में गर्मी की छुट्टी खत्म होने वाली है और बच्चे यूनिफार्म पहनकर अध्ययन सामग्री के साथ स्कूल जाऐंगे। इस पूर्व छत्तीसगढ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम अंतर्गत बोड़ला ब्लाॅक के विभिन्न गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल भवनों के लोकार्पण में उन्होंने बच्चों के साथ भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों व ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने ग्राम भोंदा में 24 लाख 26 हजार रुपए की लागत से समग्र शिक्षा अभियान के तहत नवनिर्मित शासकीय प्राथमिक शाला भवन के अतिरिक्त कक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर यहां पढ़ने वाले बच्चों के साथ लोकार्पण किया। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के भविष्य को उज्जवल बनाने का काम किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को आगे बढ़ाने, बच्चों को विश्व स्तर की शिक्षा दिलाने हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ग्रामीणों, शिक्षकों और स्कूल के विद्यार्थियों ने नये स्कूल भवन निर्माण पर हर्ष जताते हुए डिप्टी सीएम शर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top