डॉ.भारती अग्रवाल को सशक्त नारी अवार्ड से सम्मानित किया गया

रायपुर (News27) 01.05.2024 । प्रदेश की सामाजिक साहित्यिक संस्थान वक्ता मंच के द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के द्वारा अपना विशिष्ट स्थान बनाने वाली 100महिला विभूतियों का सम्मान किया जाता है। जिसमें घरेलू महिला से लेकर शासकीय अशासकीय महिला जिनकी उपलब्धि साहित्य,कला, समाजिक, शिक्षा,स्वास्थ्य आदि के क्षेत्रों मे रहती है। वक्ता मंच ऐसी महिलाओ को चिन्हांकित कर सम्मानित करती है और इन्हें आगे बढ़ने को प्रोत्साहित करती है। इसी क्रम में डॉ. भारती अग्रवाल (प्राचार्य)को उनकी सामाजिक साहित्यिक और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के फलस्वरूप सशक्त नारी अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. भारती अग्रवाल ने वक्ता मंच को आभार व्यक्त की है।

——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top