जशपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और उसके परिवार की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी के साथ वायरल करने वाले युवक को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना तुमला क्षेत्र का है।
पीड़िता (19 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में मेला में चूड़ी बेचते समय उसकी मुलाकात उड़ीसा निवासी सुनील रोहिदास (24 वर्ष) से हुई थी। आरोपी ने मोबाइल नंबर लिया और कुछ दिनों बाद बातचीत शुरू कर प्रेम का नाटक किया।
10 दिसम्बर 2024 को दशहरा नाटक के दौरान आरोपी ने सुनसान खेत में ले जाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार वह शारीरिक शोषण करता रहा।
विवाद के बाद सोशल मीडिया पर शर्मनाक हरकत
10 सितम्बर 2025 को आपसी विवाद के बाद आरोपी ने युवती को मिलने बुलाया और वहीं मारपीट कर उसका मोबाइल व लूना छीन लिया। बाद में उसी मोबाइल से उसने पीड़िता और उसके परिजनों की तस्वीरें फेसबुक पर डालकर अभद्र टिप्पणियाँ कीं।
आरोपी उड़ीसा में गिरफ्तार कर
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना तुमला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363, 366(क), 376(2)(एन), 427, 394, आईटी एक्ट की धारा 67, 67(ए)(बी) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर टीम ने उड़ीसा जाकर आरोपी को दबोचा। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

