दिल्ली में प्रधानमंत्री-गृहमंत्री से मिले सीएम साय, कहा – प्रदेश की वर्तमान परिस्थियों पर हुई चर्चा

आपातकाल पर बोले मुख्यमंत्री साय – कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या

रायपुर (News27) 26.06.2024 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया। श्री साय ने एनडीए के लोकसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ओम बिरला से भी मुलाकात की, वहीं प्रदेश के नवनिर्वाचित सांसदों से मिलकर साथ में भोजन किया।

मुलाकात के बाद पत्रकारों संग चर्चा करते हुए सीएम साय ने कहा कि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई, इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया।

आपातकाल की 49वीं बरसी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जून 1975 को इमरजेंसी लागू हुई थी और उस समय सभी गैर कांग्रेसी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। 19-19 महीने तक उन्हें जेल में रहना पड़ा था और कई लोगों का परिवार बर्बाद हो गया था। इस वजह से निश्चित तौर पर वो लोकतंत्र की हत्या थी और वो दिन काला दिवस था। जिसके कारण भाजपा इस दिन को काला दिवस के तौर पर मनाती है।

गौरतलब है कि विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर हैं और इस बीच वे प्रधानमंत्री-गृहमंत्री के साथ वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

————-

यह भी पढ़ें:-

सीएम साय ने दी नक्सल उन्मूलन मिशन की पीएम मोदी को जानकारी, अहम् मुद्दों पर भी चर्चा

रायपुर (News27) 26.06.2024 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संसद भवन दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उनके बीच कई अहम् मुद्दों पर चर्चा हुई। खास बात यह कि नक्सल उन्मूलन की केन्द्र सरकार की इच्छाशक्ति को आगे बढ़ाने प्रदेश के बस्तर संभाग में चल रहे नक्सलवाद के खात्मे को लेकर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा विगत छह महीने में नक्सलवाद के विरूद्ध छेड़ गए अपने अभियान एवं नक्सली के लगातार हताहत व आत्मसमर्पण संबंधी जानकारी भी साझा की गई। ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा शासन-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास बहाली को लेकर नियद नेल्लानार योजना यानी आपका आदर्श गांव योजना के तहत किये जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी भी सीएम श्री साय ने प्रधानमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं। भविष्य में 29 कैंपों को शुरू करने की योजना है। सीएम साय ने पीएम मोदी को बताया कि विजन निर्माण राज्य नीति आयोग की ओर से किया जा रहा है, जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा।
————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top