शुभ दीपावली आज धनतेरस ,जानें खरीदारी और पूजन मुहूर्त

रायपुर। आज से दीपोत्सव पर्व की शुरुआत हो गई है। आज धनतेरस के दिन शुभ ग्रह योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसके चलते दिनभर पूजा, खरीदारी और दान का विशेष महत्व रहेगा।

पंडितों के अनुसार इस बार धनतेरस पर ब्रह्म योग और इंद्र योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक खरीदारी का सर्वश्रेष्ठ समय रहेगा। वहीं पूजन का मुहूर्त शाम 6 से 7:30 बजे तक और रात 9 से 12 बजे तक रहेगा।

लोग आज के दिन धनवंतरी भगवान, लक्ष्मी–गणेश और भगवान शिव की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। चांदी की नवीन लक्ष्मी–गणेश मूर्ति घर में लाना शुभ माना गया है। साथ ही सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े, वाहन, मकान, प्लॉट और जमीन की खरीदारी भी आज के दिन अत्यंत मंगलकारी मानी गई है।

संध्या के समय पीपल वृक्ष के नीचे सरसों तेल का दीपक और घर में घी का दीपक जलाने की परंपरा भी धन और सौभाग्य की वृद्धि के लिए की जाती है।

Back To Top