दुर्ग से हरिद्वार के बीच स्पेशल ट्रेन

दुर्ग। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग से हरिद्वार के बीच दुर्ग–हरिद्वार–दुर्ग स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन कुल 04 ट्रिप (आवागमन मिलाकर) संचालित होगी। रेलवे ने इसके लिए ट्रेन नंबर 08743 और 08744 जारी किए हैं।

ट्रेन नंबर 08743 (दुर्ग–हरिद्वार) TOD एक्सप्रेस स्पेशल
यह स्पेशल ट्रेन दुर्ग से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में रा, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुठ्ठीगंज (थ्रू), करनाल रोड, दमोह, सागर, मकरोनिया, अशोक नगर (थ्रू), वीरांगना लक्ष्मी बाई जंक्शन, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, पलवल (थ्रू), हजरत निजामुद्दीन, मोती बाग, दया बस्ती (थ्रू) और रोकरा होते हुए शाम 15.40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 08744 (हरिद्वार–दुर्ग) TOD एक्सप्रेस स्पेशल
वापसी दिशा में यह ट्रेन हरिद्वार से रात 9 बजे चलेगी और उन्हीं स्टेशनों पर निर्धारित समय के अनुसार ठहराव देते हुए दोपहर 3 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

रेलवे ने बताया कि भीड़ को देखते हुए यात्रियों को पर्याप्त सुविधा देने के लिए यह विशेष सेवा चलाई जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा आरक्षित टिकट के साथ ही करें और समय सारणी का पालन करें।

Back To Top