पुलिस ने पंचनामा के बाद लाश सुपेला सरकारी अस्पताल के मरच्यूरी भिजवाया


रायपुर (News27) 08-06-2024 । कुम्हारी स्थित हाउसिंग बोर्ड के खारून ग्रीन्स में बीते शुक्रवार दो भाईयों की सड़ी-गली लाश मिली हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मृत भाईयों की पहचान 36 वर्षीय हिमांशु शर्मा तथा 32 वर्षीय सुधांशु शर्मा पिता मोहित शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शर्मा परिवार पहले भिलाई.3 के नजदीक सिरसा कला में रहता था। सिरसा कला में उनके पिता किराने की दुकान चलाया करते थे। पांच साल पहले पिता की मृत्यु के बाद वे सिरसा कला का मकान और दुकान बेचकर खारुन ग्रीन्स में शिफ्ट हो गए थे, जिनमें हिमांशु जमीन खरीदी-बिक्री का काम करते थे। दोनों की मौत अनेक संदेहों को पैदा करता है, पुलिस ने सभी एंगल पर जांच शुरू कर दी है। दोनों भाई पिता की मृत्यु के बाद अकेले रहते थे। खारून ग्रीन्स स्थित के कमरे में दोनों की लाश लाश 50 प्रतिशत तक डिकंपोज हो चुकी है, यानी उनकी मौत को कम से कम एक सप्ताह से अधिक होने की संभावना है। पड़ोंसियों ने कमरे से बदबू आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। दोनों भाईयों की लाश अलग-अलग कमरों से बरामद हुई है। जानकारी अनुसार पिता की मृत्यु के बाद वे सिरसाकला स्थित अपने घर कोे छोड़कर खारून ग्रीन्स काॅलोनी में रह रहे थे। चूंकि लाश सड़ने के हालात में थे ऐसे में संदेहों का परत और गहरा जाता है कि यह सुईसाईड है या हत्या, इस पर कहना पुलिस छानबीन के बिना संभव नहीं है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा के बाद लाश सुपेला सरकारी अस्पताल के मरच्यूरी भिजवा दिया है। यहां से आज दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजे जाने का निर्णय लिया गया है।
————————————–

