रायपुर (News27)17.02.2024 । छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्य मंत्री ने एक बार फिर अपने विपक्षियों को जवाब देते हुए कहा है कि प्रदेश को प्रति क्विंटल 917 रु. बोनस राशि का भुगतान एकमुश्त की जाएगी। मुख्य मंत्री ने कहा किसानों से ख़रीदे गए धान का भुगतान समर्थन मूल्य पर की गई है , वहीँ अंतर राशि अर्थात बोनस राशि का भुगतान हेतु पैसे की व्यवस्था कर ली गई है। किसानों के खाते में बहुत जल्द बोनस राशि ट्रांसफर की जाएगी। राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों से किये गए वादे के अनुरूप 3100 रु. प्रति क्विंटल के भाव से धान की खरीदी की है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले भाजपा ने मोदी गारंटी कार्ड खेलते हुए प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रु. के दर से धान खरीदी करने का वादा किया था। हालाँकि किसानों को अभी 2183 रु. भुगतान किये गए है। धान खरीदी की प्रति क्विंटल अंतर राशि 917 रु. अर्थात बोनस राशि भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू हो रही है। किसानों के खाते में बोनस राशि एकमुश्त जमा की जाएगी। राज्य के किसानों से इस वर्ष 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रु. के भाव से धान खरीदी करने पर किसानों को प्रति एकड़ 25500 रु. का अतिरिक्त लाभ हुआ है। किसानों को इससे अतिरिक्त लाभ मिलने से किसानों की आर्थिक स्थति में अच्छी सुधार देखने को मिलेगी।
बोनस राशि भुगतान शीघ्र
मुख्य मंत्री ने कहा है कि किसानों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। बोनस राशि भुगतान हेतु राशि अर्थात पैसे की व्यवस्था हो गई है। किसानों के खाते में अब बहुत जल्द एकमुश्त अंतर राशि बैंक के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। किसानों को वर्तमान में 2183 रु. प्रति क्विंटल भुगतान किया गया था। अंतर राशि 917 प्रति क्विंटल भुगतान हेतु बजट में 12000 करोड़ का प्रावधान किया गया था।
कृषक उन्नति योजना हुई लागू
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बोनस भुगतान हेतु किसान न्याय योजना लागू किया था। किसान न्याय योजना को बंद करके उसके स्थान पर कृषक उन्नति योजना शुरू की गई है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से ही बोनस राशि किसानों के खाते में जाएगी। राज्य सरकार पहले ही समर्थन मूल्य की राशि प्रति क्विंटल 2183 रु. भुगतान कर चुकी है।
कृषक उन्नति योजना का मिलेगा लाभ
विपणन वर्ष 2023 – 24 में लगभग 24 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था। प्रदेश में 01 नवम्बर 2023 से 04 फरवरी 2024 तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की गई। राज्य सरकार के द्वारा बैंक के माध्यम से 37 हजार करोड़ राशि का भुगतान किया गया है। वहीं अंतर राशि को भुगतान के लिए 12000 करोड़ रूपये का अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है। धान खरीदी विपणन वर्ष 2023 – 24 में धान बेचने वाले किसानों को क़षक उन्नति योजना के तहत बोनस भुगतान किया जाएगा।
धान बोनस भुगतान को लेकर पुछे गए प्रश्न :-
धान बोनस कितना रुपया मिलेगा ?
धान बोनस की राशि प्रति क्विंटल 917 रु. दी जाएगी।
कृषक उन्नति योजना क्या है ?
कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है , इस योजना ही धान बोनस राशि का भुगतान होगा।
धान बोनस की राशि कैसे मिलेगी ?
धान बोनस की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट बैंक द्वारा जमा की जाएगी।
क्या धान बोनस एकमुश्त मिलेगी ?
जी हाँ धान बोनस किसानों के खाते में एकमुश्त जमा की जाएगी।
_________________________________

