रायपुर (News27) 18.06.2024 । सुदूर घने जंगलों के बीच जुगुनू की तरह चमकते छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ग्राम हिकोनार का रहने वाला माड़िया जनजाति का 17 वर्षीय सबीर वड्डे का किस्मत अब जापान में रोशन हो रहा है। सबीर पांच बहनों में अकेला भाई है। वह अब जापान में रोबोटिक्स तकनीक सीख रहा है। सबीर साकुरा विज्ञान कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा है। जिस गांव में आधुनिकता कोसों दूर है, नक्सलवाद का खतरा है, गांव तक पहुंचने के लिए सड़कें नहीं है, वहां का रहने वाला सबीर ने उंची छलांग लगाई है। सबीर का सलेक्शन 10 बोर्ड के आधार पर हुआ है और अब वह रोबोटिक तकनीक की जानकारी के लिए जापान में साइंस सेंटर्स और वैज्ञानिक संस्थानों की तलाश करेगा।बता दें कि जापान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की ओर से 16 से 22 जून तक साकुरा विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। इसमें देश के अलग-अलग छात्रों ने भाग लिया है, जिनमें एक नाम सबीर वड्डे का भी है। सबीर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जापान गए हुए हैं। –फाईल फोटो
……………

