नक्सली मुख्य धारा में लौटे सरकार पुनर्वास को तैयार : डिप्टी सीएम विजय शर्मा

रायपुर (News27) 23.05.2024 । छत्तीसढ सरकार ने नक्सलियों से साफ कह दिया है कि वे हथियार छोडकर मुख्य धारा में लौटे हम उनके पुर्नवास के लिए तैयार है। जगदलपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विष्णुदेव सरकार प्रदेश में विकसित भारत के संकल्प के तहत लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। इसी के तहत नक्सल पुनर्वास नीति सरकार महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें सरकार हिंसा छोड़कर मुख्य धारा में लौटने वाले नक्सलियों का पुनर्वास कर उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान करने का प्रयास किया जाएगा। श्री शर्मा बुधवार को बस्तर प्रवास पर पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता की बैठक ली। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बंदूक के दम पर विकास नहीं रूकने वाला और हमारी सरकार जानती है कि गोली से नक्सलवाद समाप्त नहीं होने वाला ऐसे में नक्सली मुख्यधारा में लौटे और सरकार के पुर्नवास योजना का लाभ ले। उन्होंने कहा कि पुर्नवास योजना के लिए यदि किसी वर्ग समाज या बुद्धिजीवी अपने विचार और सलाह सरकार से साझा करना चाहते हैं तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में सतत जुडे रहने एवं सभी समस्याओं के निराकरण हेतु अग्रसर रहने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, श्रीधर ओझा, महापौर सफीरा साहू, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव,आनंद मोहन मिश्रा, आलोक अवस्थी, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, मनीष पारेख, सतीश बाजपेयी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

……………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top