नगरी विकासखंड में शांति समिति की बैठक आयोजित


धमतरी। नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बाराई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, कोटवार, ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नववर्ष 2026 को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून तोड़े जाने पर किसी प्रकार की बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एएसआई आर. के. मिश्रा एवं एएसआई फरसराम निषाद ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।
बैठक में मनोज साक्षी, सुरेंद्र कुमार नेताम, सरपंच माखनलाल सलाम, सरपंच कुसुम लता समरथ, सरपंच राधा नेताम, सरपंच विष्णु कुमार टंडन, चैन सिंह गहने, पत्रकार पदम भंसाली, राजेश, डोमेंद्र. ओट्टी. पुलिस.भीथा, समरथ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Back To Top