
रायपुर (News27) 15-06-2024 । जननायक के रूप स्थापित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं लोकप्रिय नेता रायपुर लोकसभा के नवनिर्वाति सांसद, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जनता से मिले अपार स्नेह आशीर्वाद से रिकॉर्ड मतों से मिली ऐतिहासिक जीत के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रगट करने के उद्देश्य से 15 जून को 4ः00 बजे आरंग, 6ः00 बजे नयापारा, 7ः00 बजे अभनपुर में विजय आभार रैली में शामिल होंगे।
इसके साथ ही वे रात्रि 8 बजे ग्राम केंद्री में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। रैली में प्रमुख रूप से बृजमोहन अग्रवाल के साथ विधायक गण, पूर्व विधायकगण, प्रदेश पधाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पधाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे।
…………………

