
रायपुर (News27) 12.07.2024। पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण की शुरूआत की जा रही है। जिसके लिए दिनांक 15 जुलाई से पहले रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। रायपुर नगर निगम पार्शद एवं एमआईसी मेंबर आकाश तिवारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण वार्ड की महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई सीखा कर उनके आर्थिक आजादी दिलाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, इस दौरान प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीन भी भेंट किया जाएगा।
……………………

