निर्माता मोहित साहू की फिल्म हण्डा ने श्याम टाॅकीज में चौथे दिन 9 लाख 45 हजार की कमाई की, छत्तीसगढ़ की फिल्म के बढ़ते क्रेज को लेकर छाॅलीवुड में उत्साह

रायपुर (News27) 09.07.2024 ।  राज्य में कई सारे छत्तीसगढ़ी फिल्म लग रही थी लेकिन दर्शकों की भीड़ नहीं खींच पा रही थी जो हाल ही में लगे फिल्म हण्डा ने कर दिखाया। श्याम टॉकीज का हाल ये है कि दर्शकों की टिकट लेने कतार लगी हुई है। छालीवुड के फिल्म निर्माता व कलाकार भी इस बात से खुश हैं। निर्माता मोहित साहू की माने तो श्याम टॉकीज में हण्डा ने चौथे दिन तीन बजे तक कमाए 9 लाख 45 हजार और मोर छइयां भुइयां 2 के रिकार्ड को तोडऩे में सफल रहा। दर्शकों के मिले प्यार से वे खुद खासे उत्साहित हैं। उन्हे भी उम्मीद नहीं थी कि उनकी फिल्म इस कदर चल पड़ेगी।

निर्माता मोहित साहू के द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ी फिल्म हण्डा को देखने के लिए पूरा छत्तीसगढ़ इस समय उमड़ पड़ा है। अगर राजधानी रायपुर के श्याम टॉकीज की बात करें तो यहां तीन में दिन में यानी रविवार तक जहां 8 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ था वहीं चौथे दिन दोपहर तीन बजे तक यह आंकड़ा 9,45,000 तक पहुंच गया है। इसी तरह पीवीआर में रविवार को तीन दिनों में 5 लाख से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है। दूसरे शहरों की बात करें तो यहां भी बड़ी संख्या में सिनेप्रेमी फिल्म को देखने पहुंच रहे है। निर्माता मोहित साहू का कहना हैं कि अभी तक जितनी भी छत्तीसगढ़ी फिल्में राज्य में प्रदर्शित हुई है वह 50 से अधिक स्क्रीनों में नहीं लगी थी, हण्डा पहली फिल्म है तो 69 सिनेमाघरों में लगी है और 100 सिनेमाघर भी छत्तीसगढ़ में होता तो वे इसे यहां भी प्रदर्शित करते। अगर बात दूसरी छत्तीसगढ़ फिल्म मोर छइयां भुइयां 2की बात करें इस फिल्म ने प्रभात टॉकीज में पहले सप्ताह में 9 लाख 43 हजार रुपये कमाया था जिसे हण्डा ने चौथे दिन ही पीछे छोड़ दिया है।

एन.माही फिल्मस प्रोडक्शन के बनैर तले निर्माता मोहित साहू ने छत्तीसगढ़ी फिल्म हण्डा बनाई और इसे राज्य के 69 सिनेमाघरों में शुक्रवार को एक साथ रिलीज किया। तीन दिनों में हण्डा ने अपनी लागत से ऊपर का कलेक्शन कर लिया था, उन्होंने इसे 70 लाख रुपये में बनाया था और अभी तक 4 से 5 करोड़ रुपये वे कमा चुके है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी में कॉमेडी का तड़का सबको पसंद आ रहा है क्योंकि उन्होंने पुराने जमाने की हंडा की कहानी को नये रुप में बनाया है और दर्शक भैरा कका के साथ फूफी की जोड़ी को देखने सिनेमाघरों तक पहुंच रहे है। फूफी के रोल में अनिल सिन्हा दो किरदारों के साथ नए अंदाज में नजर आये है। 

——————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top