पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कुनबी समाज की अनूठी पहल

हिंदू संस्कृति की धरोहर ‘मदकू द्वीप’ में स्वच्छता अभियान

पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

मुंगेली | छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन (छत्तीसगढ़) द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत भाऊ मुनेश्वर के नेतृत्व में हिंदू संस्कृति की ऐतिहासिक धरोहर मदकू द्वीप (मनकूदीप) में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन की सभी शाखाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं उनके परिवारजनों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। संगठन के सभी सदस्यों ने सपरिवार इस अभियान में भाग लेकर श्रमदान किया।मदकू द्वीप में स्थायी रूप से निवास करने वाले लोगों एवं पिकनिक मनाने आए पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के दौरान आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गंदगी साफ करने में सहयोग किया।

स्वच्छता की अपील

समाज के सदस्यों द्वारा पिकनिक मनाने आए लोगों से विनम्र आग्रह किया गया कि वे अपने साथ लाया गया प्लास्टिक एवं अन्य कचरा वापस ले जाकर नष्ट करें, कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा अनिवार्य रूप से डस्टबिन (कूड़ेदान) का उपयोग करें।


सामाजिक पहल

बच्चों को निःशुल्क कॉपियां वितरित

इस अवसर पर मुंगेली जिले के सरस्वती स्कूल के बच्चों को निःशुल्क कॉपियां वितरित की गईं। यह पहल छत्रपति शिवाजी महाराज एवं माता जिजाऊ द्वारा माताओं एवं बच्चों को दिए गए संस्कारों के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रतीक रही।
प्रदेश अध्यक्ष रंजीत भाऊ मुनेश्वर ने कहा स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक अच्छी जीवनशैली की नींव है। मदकू द्वीप की सुंदरता और पवित्रता को बनाए रखना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है।”
उन्होंने बताया कि कुनबी समाज द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वच्छता अभियान चलाया गया है और भविष्य में भी प्रतिवर्ष इस सांस्कृतिक धरोहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस स्वच्छता अभियान में बिलासपुर शाखा, भाटापारा शाखा, रायपुर मुख्यालय एवं दुर्ग शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।






Back To Top