रायपुर (News27) 07.05.2024 । लोकसभा चुनाव 2024 कि चूनाव आज तीसरे चरण का शुभारंभ हो गया। इसके साथ ही सुप्रभात काल में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अहमदाबाद में मतदान किया। दूसरी ओर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी साढ़ें आठ बजे रायपुर राजधानी भगवान श्रीराम चंद्र जी के मंदिर जाकर दर्शन उपरांत वे अपने गृह निवास जशपुर जिले अंतर्गत ग्राम बगिया पहुंचकर अपने परिवार के साथ मतदान करेंगे।
………………………..

