पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

पुलिस मुख्यालय ने दो सदस्यीय जांच समिति की गठित

रायपुर। पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को जानकारी दी कि रतन लाल डांगी, भापुसे-2003, पुलिस महानिरीक्षक के खिलाफ दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को एक महिला आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उन्हें डांगी द्वारा शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय को रतन लाल डांगी द्वारा भी शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें महिला पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया गया है।

जांच समिति में यह शामिल

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस मुख्यालय ने दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जिसमें डॉ. आनन्द छाबड़ा, भापुसे-2001, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती मिलना कुर्रे, भापुसे, पुलिस उप महानिरीक्षक शामिल हैं ।

पुलिस मुख्यालय ने बताया कि जांच समिति द्वारा तैयार रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। सभी पक्षों से सहयोग की अपील की गई है और कहा गया है कि जांच पूर्ण रूप से निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।

Back To Top