रायपुर (News27) 10.05.2024 । पूर्वी भारतीयों को चाइनीज और दक्षिण भारतीयों को अफ्रीकन बताकर चमडी के रंग आधारित विवादित बयान देने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सैम पित्रोदा ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा दिये जाने की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने एक्स पर ट्वीट कर दिया है। ज्ञात हो कि सेैम पित्रोदा कथित रूप से गांधी परिवार के सबसे करीबी माने जाते है। माना जाता है कि राहुल गांधी के प्रमुख सलाहकारों में वे शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया हैण् सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। वे नस्लीय बयान देकर बीजेपी के निशाने पर आ गए थे। बीजेपी ने सैम के बयानों को नस्ली बताते हुए इसे रंगभेद आधार पर भारत को बांटने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला था।
……………………….

