पूर्व सीएम के काफिले को रोकने का मामला गरमाया

रायपुर (News27) 27.08.2024 । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने का मामला काफी गरमा गया है। कांग्रेस ने आज पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और बजरंग दल के युवाओं पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए भिलाई 3 थाना का घेराव करने निकले। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इस बीच कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्का मुक्की भी हुई। इस झड़प में थाना प्रभारी और नगर पालिका कुम्हारी अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर घायल हो गए हैं।आज कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले को बजरंग दल के लोगों द्वारा रोकने और सुरक्षा कर्मी से धक्का मुक्की करने वाले बजरंग दल के युवाओं पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगते हुए भिलाई 3 थाना का घेराव कर रही है। भिलाई 3 के सिरसा गेट में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, चरोदा, भिलाई, और दुर्ग निगम के महापौर शामिल हैं। वहीं थाने में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top