बजट से चारों ओर विकास की उम्मीद : सीए चेतन तारवानी

रायपुर (News27) 24.07.2024 । पूर्व चेयरमेन सीए ब्रांच रायपुर, पूर्व अध्यक्ष आयकर बार एसोसिऐशन के अध्यक्ष सीए चेतन तारवानी ने कहा कि केन्द्र के एनडीए सरकार की बजट विकास की उम्मीदों से भरी है। सीए चेतन तारवानी ने कहा कि बजट से चारों ओर विकास की उम्मीद है। इनकम टैक्स के नये रिजीम में स्लैब में परिवर्तन कर कुछ छुट देने का प्रयास किया गया है। अब 750000 तक कोई आयकर नहीं लगेगा, इस परिवर्तन से व्यापारियों को 10000 टैक्स की अतिरिक्त छूट प्राप्त हो रही है तथा स्टैण्डर्ड डिडक्शन में भी परिवर्तन से कुल 17500 की अतिरिक्त छूट कर में कर्मचारियों को प्राप्त हो रही है, इसके अलावा अब आयकर के लिए दस वर्षों के स्थान पर छह वर्षों के खातों की जांच हो सकती है, आने वाले छह माह में आयकर का सरलीकरण किया जाएगा जो की स्वागत योग्य निर्णय है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में ऋण की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने के साथ 3 करोड़ नए प्रधानमंत्री आवास एवं मजदूरों के लिए हाउसिंग योजना की घोषणा व शिक्षा, स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली जैसे विषयों को भी बजट में शामिल कर गांव से लेकर बड़े शहर तक लोगो की चिंता की गई है।

……………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top