दीपक सोनी को कलेक्टर और विजय अग्रवाल को नया एसपी बनाया गया
रायपुर (News27) 12-06-2024 । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। हिंसा के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने मंगलवार देर रात को कलेक्टर कुमार लाल और एसपी सदानंद को हटा दिया है। दीपक सोनी को कलेक्टर और विजय अग्रवाल को नया एसपी बनाया गया है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने 83 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अलग.अलग आठ एफआइआर दर्ज की गई हैं। इसमें 40.50 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लगभग 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनके वाहन जलाए गए हैं उनमें से 60 से अधिक लोगों ने भी शिकायत की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आलाधिकारियों को तनाव कम करने और शांति बहाली के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को ही इस मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की थीए लेकिन समाज के लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। वे सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर परिसर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारी और पुलिस बल के बीच झड़प शुरू हो गई। बैरिकेड को तोड़कर उग्र भीड़ कलेक्टर परिसर में पहुंच गई। लोगों ने पथराव के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ और आग लगाना शुरू कर दिया था।
………………..

