बस्तर लोकसभा चुनाव 2024 : मतदान शुरू होते ही लखमा ने डाला मत, महेश कश्यप ने मंदिर में टेका माथा

जगदलपुर (News27) 19.04.2024 । लोकसभा चुनाव के पहले चरण का शुभारंभ बस्तर क्षेत्र में मतदान करने के साथ हो गया है। मतदान के आरंभ में ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केन्द्रों में दिखी। नक्सली हमले की आशंकाओं के चलते एवं चुनाव सामग्री व पर्यवक्षकों तथा चुनाव पदाधिकारी व कार्यकर्ता की सुरक्षा के चाक-चैबंद व्यवस्था है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने मतदान प्रारंभ होते ही अपना मत दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर में मोदी मैजिक नहीं चलेगा यहां दादी मैजिक चलेगा। वहीं भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने गृहग्राम कलचा में स्थित मंदिर में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। श्री कश्यप ने कहा कि मोदी फैक्टर काम करेगा, देश और प्रदेश को दोगुनी गति से विकास प्रदान करने के लिए सरकार तटस्थ होकर काम कर रही है। बस्तर लोकसभा सीट के संसदीय क्रमांक 10 से 8 विधानसभा और 6 जिले हैं, इन 8 विधानसभा में जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट, कोण्डागांव, नाराय़णपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाडा शामिल हैै। जगदलपुर विधानसभा के 175 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगाै। वहीं बस्तर विधानसभा में 7 से 5 बजे तक मतदान होगाै। इसके अतिरिक्त जगदलपुर विधानसभा के 72 मतदान केंद्र सहित चित्रकोट विधानसभाए बीजापुर विधानसभा, दंतेवाड़ा विधानसभा, कोंडागांव विधानसभा, नारायणपुर विधानसभा और सुकमा विधानसभा में सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।
…………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top