
रायपुर (News27) 16.06.2024 । बारिश का मौसम किसे अच्छा नहीं लगता। झमाझम बारिश और साथ में गर्म पकौड़े बस मजा ही आ जाता है, परन्तु बारिश का मौसम जितना खुशगवार ऋतु है उतनी ही सावधानी भी जरूरी है।
जी हां ! इस मौसम में इलेक्ट्रिक चीजों के प्रति हमें सावधान रहने की आवश्यकता है। खासतौर से मोबाईल चलाते वक्त हमें कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए।
बारिश के दौरान या बिजली कड़कते वक्त तो मोबाईल का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए अन्यथा यह हमारे व आसपास के लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, दरअसल इससे अल्ट्रावाइड रेज तेजी से निकलती हैं, जो मोबाइल से निकलकर आकाशीय बिजली को अपनी तरफ अट्रैक्ट भी करती हैं। इतना ही नहीं बिजली कड़कने पर मोबाईल फोन के अलावा घर के अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स को भी ऑफ कर देना चाहिए इनमें टीवी, फ्रिज, कूलर, प्रेस, रेडियो समेत अन्य भी शामिल हैं, ताकि किसी भी तरह के खतरे से बचा जा सकें।
……………

