बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी का निधन

रायपुर (News27) 14.05.2024 । बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। वे 72 साल के थे और कैंसर से पीडित थे। उनके निधन पर भाजपा सहित अन्य सभी राजनीतिक पार्टियों ने दुख जताया हैं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान ही एक्स पर लिखा था कि मुझे कैंसर है और लगता है कि लोकसभा चुनाव में मैं ज्यादा कुछ नहीं कर पाउगां। श्री मोदी 1971 से छात्र राजनीति की शुरुआत से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। जेपी आंदोलन जैेसे वृहद आंदोलनों के प्रभाव में रहे। आपातकाल में जेल गए। 1990 में सुशील कुमार मोदी ने पटना केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधानसभा पहुंचे 1995 और 2000 का भी चुनाव वो इसी सीट से जीते । साल 2004 में वे भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते । इस साल की शुरुआत में जब जेडीयू ने आरजेडी से नाता तोड़कर फिर से बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, तब सुशील कुमार मोदी को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया था। फिर जब फरवरी में कार्यकाल ख़त्म होने के बाद उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा गया तो उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह के कयास लगने लगे थे । हालांकि, बाद में उन्होंने बताया था कि वह कैंसर से जूझ रहे हैं ।
………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top