बोराई में शहीद वीर नारायण सिंह शहीद मनाया

by.चैन सिंह गहने


धमतरी ।नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोराई में 20 दिसंबर 2025 को दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह का शहीद दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप क्षेत्र बोराई के गोंडवाना समाज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को स्मरण करते हुए की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके संघर्ष, त्याग और देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंबिका मरकाम विधायक, भानेंद्र ठाकुर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, कैलाश जैन विधायक प्रतिनिधि, भरत लहरे कांग्रेस कार्यकर्ता, राजेश समरथ अध्यक्ष बोराई, टिकेश्वर ध्रुव अध्यक्ष गोंडवाना समाज तहसील, उमेश देव अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, विष्णु कुमार टंडन अध्यक्ष, उधो बेर वरिष्ठ नागरिक, थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा वीरेंद्र यादव (यादव समाज), डी.के. साहू अध्यक्ष साहू समाज, रतिराम साहू, माखनलाल सलाम सरपंच बोराई, राधा नेताम सरपंच, कुसुमलता समरथ सरपंच घुटकेल, लिखमा प्रफुलचंद्र समरथ ठाकुर, सुरेंद्र कुमार नेताम सरपंच मैनपुर सहित सर्व समाज के साहू, यादव एवं अन्य वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संचालन रामतु नेम एवं रैन कुमार नेताम द्वारा किया गया। वहीं, प्रदर्शनी प्रभारी का दायित्व राम सिंह समरथ संयोजक गोंडवाना समाज नगरी ने निभाया।
शहीद दिवस के अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को नमन करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Back To Top