राजनांदगांव (News27) 19.04.2024 ।। कांग्रेस के राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने गुरुवार को अपने जनसंपर्क के दौरान मोदी की गारंटी पर प्रहार करते हुए भाजपा को खूब घेरा। भूपेश ने छुईखदान में अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी का दावा करने वाली भाजपा की हर एक बात झूठी निकली। वर्तमान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों के 2लाख रुपए तक के कर्ज माफ होने की बात आपसे आकर कही थी जिसका कोई अता पता नहीं है जबकि हमने शपथ ग्रहण के 2 घंटों में ही किसानों की कर्जमाफ़ी की घोषणा कर दी थी, भाजपा ने किसानों को धान के एकमुश्त 3100 रुपए पंचायत में देने की बात कही थी लेकिन ये बात भी झूठी निकली, मजदूरों को हर साल 10,000 रूपये देने का वादा तो पूरा नहीं किया उल्टे कांग्रेस सरकार में मिलने वाले 7000 रुपए भी देने बंद कर दिए, महिलाओं से 500 रुपए में सिलेंडर देने का वादा भी कोरा झूठ निकला, भाजपा केवल और केवल झूठ बोल कर, जनता को मूर्ख बना कर सत्ता पाना चाहती है।
ग्रामवासियों को कांग्रेस की न्याय गारंटी की जानकारी देते हुए भूपेश ने बताया कि कांग्रेस की सरकार महिला, युवा, किसान सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है। एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने की बात कह रही है तो वहीं दूसरी ओर युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी के साथ साथ अपरेंटीस का अधिकार भी दे रही है जिसमें युवाओं को सरकार वर्तमान जरूरतों के हिसाब से विभिन्न ट्रेंड में ट्रेन करेगी और इस दौरान उन्हें सालाना 1 लाख रुपए का भत्ता भी देगी, इसके अलावा किसानों को फसलों के डेढ़ गुना दाम देने के लिए स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने का वादा भी कांग्रेस पार्टी करती है।
जनसंपर्क के दौरान भूपेश बघेल ने बीरुटोला, देवरच्चा, कुम्हरवाड़ा, कबरकट्टा, चोभर, रामपुर, आमगांव, खादी, भाजी डोंगरी, देवपुरा, मोहगांव, पहाड़ी मानपुर, पैलीमेटा, ठाकुरटोला, जीराटोला, सण्डी, पण्डरिया, रोड अतरिया, साखा गांव का दौरा किया।
इस दौरान भूपेश बघेल के साथ खैरागढ़ ज़िला अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ,पदमा सिंह, गुलशन तिवारी, बृजेश यादव, रामकुमार पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी संजू सिंह,ममता राजेश पाल, दशमथ जंघेल, हेमंत वैष्णव, प्रमोद सिंह ठाकुर, अशोक जंघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढें :-
भाजपा सरकार ने किसानों के धान का 1600 करोड़ नहीं दिया
राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त भाजपा सरकार हजम कर गयी

रायपुर (News27) 19.04.2024 । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से धोखा कर रही। किसानों के द्वारा पिछले वर्ष बेचे गये धान की कीमत की अंतिम किस्त जो सरकार को देना था भाजपा सरकार ने उसको भी नहीं दिया। जिससे किसानों का 1600 करोड़ का नुकसान हो गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के लिये पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बजट का प्रावधान करके रखा था साय सरकार ने किसानों को भुगतान नहीं किया जिसके कारण किसानों को मिलने वाली किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की बजट राशि को लेप्स हो गयी। यह भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी सोच का नतीजा है किसानों ने अपना धान 2680 रू. में सरकार के पास बेचा था यह छत्तीसगढ़ सरकार और किसानों के बीच का अनुबंध था। सरकार चलाने वाला दल भले ही बदल गया हो किसानों से सरकार द्वारा किया गया अनुबंध (वादा) तो यथावत है। किसान न्याय योजना का पैसा किसानों का हक है उन्हें मिलना ही चाहिये। साय सरकार किसानों को उनके धान का पैसा तत्काल भुगतान करें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद जनकल्याणकारी योजनायें दम तोड़ रही। किसानों को मिलने वाली राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त नहीं दिया गया। गौठानों को बंद कर दिया गया जिससे 27 लाख से अधिक बहनें जो स्व-सहायता समूह के माध्यम से गौठानों में काम करती थी बेरोजगार हो गयी। 13800 से अधिक राजीव युवा मितान क्लबों को बंद कर दिया गया जिससे युवाओं के सर्वागीण विकास के लिये मिलने वाली एक लाख रू. की सहायता बंद हो गयी। बेरोजगार युवाओं को मिलने वाली बेरोजगारी भत्ता को बंद कर दिया। ग्रामीण रोजगार योजना के लिये चलाई जाने वाली ‘‘रीपा’’ रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को बंद कर दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि आदतन किसान विरोधी भाजपाई चुनाव जीतते ही वादाखिलाफी पर उतर आए हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित भाजपा के तमाम प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करने का वादा करते दिखे लेकिन सरकार बनते हैं भाजपा नेताओं ने यू टर्न ले लिया। धान और किसान का विषय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए केवल चुनावी है, चुनाव खत्म मुद्दा खत्म। आदतन वादाखिलाफी करने वाले भाजपाई अब छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति अपने दायित्व से भाग रहे हैं। 100 दिन में महंगाई कम करने के वायदे, 2 करोड़ रोज़गार हर साल, 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करने के वादे और सभी के बैंक खातों में 15-15 लाख़ के समान ही छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी का हश्र जुमला साबित होते हुआ दिख रहा है।
——————————————

