भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में तीन बड़ी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

रायपुर (News27) 22.04.2024 । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय पार्टियों के दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरे का सिलसिला चल रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 22 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे जो भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रदेश भर में तीन बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रमों में
आज सुबह 10:45 बजे सबसे पहले बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोरमी में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में प्रचार करते हुए सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भिलाई में 12:30 बजे भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में प्रचार करते हुए सभा को संबोधित करेंगे। पश्चात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर लोकसभा के चंदखुरी में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में प्रचार करते हुए सभा को संबोधित करेंगे। यह उनका एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम है।
………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top