भाजपा के शीर्ष नेतृत्व गलत बयानी पेश कर रहे है :कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला

रायपुर (News27) 23.04.2024 । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि लोकसभा का चुनाव चल रहा है। पहले चरण का मतदान 102 सीटों का पूरा हो गया है। 102 सीटों पर खबरे आयी है इंडिया गठबंधन बहुत आगे है भारतीय जनता पार्टी से। उसकी वजह से भाजपा के नेता बहुत घबराये हुये है इसी लिये कुछ भी अनाप शनाप बयान दे रहे है।

वह पूरी तरह झूठ है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिक्र तक नहीं है कि मुस्लिम तुष्टिकरण, हिन्दू, मुसलमान तक शब्द तक नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री ने इसका मुद्दा उठाया। जबकि घोषणा पत्र में कही भी जिक्र नहीं है। महिलाओं का संपत्ति जेवर का कही जिक्र ही नहीं है कांग्रेस के घोषणा पत्र में। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व उसकी गलत बयानी करके पेश कर रहे है। कही जिक्र भी नहीं है उसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। देश में कांग्रेस सरकार ने 70 साल से रही है कभी भी किसी महिला का जेवर नहीं लिया है। सबको सुविधाये दी इस देश को बनाया है।

आज जो कुछ भी देश में है ये सब है जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह, अटल बिहारी बाजपेयी इन लोगों की देन है। इनको शर्म आती है अटल बिहारी बाजपेयी का नाम लेने में। अटल बिहारी बाजपेयी को अपना नहीं मानते। उनके जमाने में भी काम हुआ। जो काम हुआ इन प्रधानमंत्रियों को योगदान है। ये तो ऐसा करते है कि 2014 से पहले मोदी जी के आने से पहले देश में कुछ था ही नहीं, सब जो है जंगल था और खेत थे। इन्होने ने ही सब कुछ बनाये। रेल, बैंक, जहाज, सेना भी इन्होने बनायी। ऐसा माहौल बना दिया है मीडिया के जरिए जो असत्य का प्रचार, झूठ जो फैलाया हुआ है कड़े शब्दों में इस तरह के बयानबाजी की निंदा करता हूं। उसके अध्यक्ष नड्डा जी ने भी इस तरह के बयानबाजी की। चुनौती देता हूं कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहीं दिखाये। अगर कहीं कुछ लिखा हुआ है जो उन्होंने बोला।

102 सीटों पर जो चुनाव हुआ उसमें भाजपा की स्थिति बहुत खराब है। चाहे उत्तर प्रदेश का हो, चाहे दूसरे राज्यों का हो उनके हालत बहुत खराब है। इसलिये बेहद परेशान है। राहुल जी कहते है 200 से नीचे आयेंगी वही सब अनुमान सबका है। मीडिया के लोग भी कह रहे है। इसलिये भाजपा कुछ भी मिथ्या प्रचार कर रहे है। जनता को सावधान करना चाहता हूं झूठे प्रचार, मिथ्या प्रचार में नहीं आना चाहिए।
बाबा साहेब अंबेडकर के बनाये गये संविधान को बदलना चाहते है।

इनकी बहुत बड़ी साजिश है। किसानों, पिछड़ा, आदिवासी, दलित, और समाज के लोगों सबके अधिकारों को छिना है। देश की संविधान को बदलने का साजिश कर रहे है। लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रहे है। इनको तीन चौथाई बहुमत चाहिये इसलिये इस तरह की बात कर रहे है।
जिसे हम लागू करेंगे। पिछले चुनाव में जो हमने कहा है उसे लागू किया भी है तमिलनाडु, तेलंगाना, हिमाचल सभी वादे लागू किये।

——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top