
भाजपा नेता सिद्धनाथ पैकरा को जन्म दिन कि बधाई देने लगी भीड़




बलरामपुर /कुसमी. भाजपा नेता सिद्धनाथ पैंकरा का जन्मदिन 5 सितंबर को बेहद ख़ास और यादगार रहा. उन्होंने जनता के समक्ष हर्षोल्लास के साथ अपना जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उनको प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद चिंतामणि महराज समेत भाजपा के आला नेताओं ने जन्मदिन कि बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं. इस मौके पर पुष्प वाटिका में जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया . इस दौरान उनके प्रशंसाकों के द्वारा पुष्प वर्षा हुई .उन्हें माला पहनाया गया . उनकी धर्मपत्नी सामरी विधायक उदेश्वरी पैंकरा ने केक काटकर पति सिद्धनाथ पैंकरा का मुंह मीठा कराकर उनकी लम्बी उम्र और सुखमय जीवन कि कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन कि बधाई एवं शुभकामनायें दी. सिद्धनाथ पैंकरा ने शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले पांच शिक्षकों को श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया. इस मौके पर कुसमी, शंकरगढ़,राजपुर, बारियों, चांदों, सामरी के भाजपा कार्यकर्ताओं व शासकीय अधिकारीयों, कर्मचारियों समेत क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल हुए.विदित हो कि सिद्धनाथ पैकरा पूर्व विधायक रह चुके है इसलिए क्षेत्र में उनके प्रशंसाकों कि कमी नहीं हैं.उन्होंने नगर के पुष्प वाटिका में जन्मदिन मनाने के लिए पूर्व अपने विधानसभा के लोंगो को आमंत्रित किया था.इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले स्नेह व आशीर्वाद प्रदान करने के लिए पहुंचें थे.जहां उनको बधाई देने कि कतार लग गई. उनके प्रशंसाकों ने बारी -बारी से गुलदस्ता भेटकर उनको बधाई एवं शुभकामनायें दी. उन्हें उपहार भेंट कि. दिन भर मुबारक बाद देने का सिलसिला चलता रहा. शाम को एसडीएम करुण डहरिया,एसडीओपी ईमानुएल लकड़ा,कुसमी टी आई जितेन्द्र जयसवाल, पहुंचें.उन्होंने जन्मदिन कि सिद्धनाथ पैकरा को बधाई एवं शुभकामनायें दी.इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, राजेश्वर गुप्ता, लक्ष्मण साहू, डीकेश साहू,संजय जयसवाल , अशोक सोनी, हिरामुनि निकुंज जिला पंचायत सदस्य, अंकुश सिंह जिला पंचायत सदस्य समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे.
क्षेत्र कि जनता का किया आभार व्यक्त
भाजपा नेता सिद्धनाथ पैकरा ने जन्मदिन में शामिल होने के लिए विधानसभा के लोंगो का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा आप लोग का प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही मिलता रहें. मैं क्षेत्र के विकास और जनता के सुख दुख के साथ सदैव खड़े रहूंगा.

