रायपुर (News27) 06-06-2024 । लोकसभा चुनाव की पूर्णतः के बाद एनडीए को मिली बहुमत आधार पर केन्द्र में सरकार बनाने के कवायद शुरू हो गए है। इसके लिए मैराथन स्तर पर चिंतन बैठकें जारी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लेने दिल्ली के लिए रवाना होंगें। देश में नवनिर्वाचित सांसदों को दिल्ली से बुलावा आया है। इसी के साथ ही प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित 10 सांसद भी दिल्ली जायेगे। दिल्ली रवाना होने से पहले भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बैठक होगी जिसमें सीएम साय भी मौजूद रहेंगे। भाजपा ने अकेले 240 प्लस के साथ नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसी के साथ विपक्ष के जोड़-तोड़ से विलग भाजपा बनाम एनडीए नये सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है।
…………………………..

