भाजपा युवा मोर्चा गोविंदपुर के मंडल अध्यक्ष बने अंकुर पटेल

by.रोहित यादव

सूरजपुर .भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सूरजपुर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला अध्यक्ष देव गुप्ता द्वारा की गई। इस नई सूची में गोविंदपुर क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता अंकुर पटेल को गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जैसे अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद गोविंदपुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के सदस्यों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। अंकुर पटेल का संगठनात्मक जीवन  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से प्रारंभ हुआ। छात्र जीवन से ही उन्होंने राष्ट्रहित और संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनका पहला दायित्व नगर मंत्री के रूप में रहा, जिसके पश्चात वे जिला एसएफडी, जिला संयोजक , विभाग संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते रहे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। वर्ष 2025 से अंकुर पटेल भाजपा युवा मोर्चा से जुड़कर सक्रिय राजनीति में

प्रवेश किए। संगठन ने उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है ।
साथ ही  उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निरंतर संपर्क बना हुआ है तथा उन्होंने संघ शिक्षा वर्ग प्राथमिक का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है, जिससे उनके व्यक्तित्व में अनुशासन और संगठनात्मक समझ का विकास हुआ है।

नव नियुक्ति पर भाजपा जिला संगठन, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने अंकुर पटेल को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

अंकुर पटेल ने इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मिले दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य करेंगे।

Back To Top