भारतीय संस्कृति की झलक दिखाकर छा गईं चंचल रिजवानी

by.अविनाश वधवा

रायपुर/तिल्दा-नेवरा। मंच पर घुंघरुओं की ताल और भाव-भंगिमा ने जैसे ही समां बांधा, दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। मौका था जिला स्तरीय कला उत्सव 2025-26 का, जहां तिल्दा-नेवरा की होनहार छात्रा चंचल रिजवानी ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।

रायपुर के आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय, नलघर चौक में 3 सितम्बर को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में, कक्षा 10वीं, PM SHREE प्रियदर्शिनी हिंदी/अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय की छात्रा चंचल (आयु 15 वर्ष) ने पारंपरिक नृत्य “थिल्लाना भरतनाट्यम” प्रस्तुत किया।

मंच पर आत्मविश्वास और परंपरा का सुंदर संगम

दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से चंचल का उत्साह बढ़ाया, वहीं निर्णायकों ने भी उनकी सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इतना सुंदर प्रस्तुतीकरण काबिले तारीफ है।

शिक्षकों का मानना है कि चंचल ने न सिर्फ विद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि अपनी प्रस्तुति के जरिए यह साबित कर दिया कि नई पीढ़ी भारतीय कला और संस्कृति को सहेजकर आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

स्थानीय लोगों को भरोसा है कि चंचल आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी कला का परचम लहराएंगी और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top