भुरसुदा साहू समाज ने रणबोर धाम में की तेलघानी की स्थापना

साहु समाज के लोगों तेलीन दाई की विधि-विधान से पूजा-अर्चना किये

तिल्दा-नेवरा वीरेन्द्र साहू । समीपस्थ ग्राम भुरसुदा में साहू समाज के ग्रामीणों द्वारा सामाजिक एकता और परंपरा के प्रतीक के रूप में रणबोर धाम परिसर में तेलघानी की स्थापना की गई। इस अवसर पर गांव में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक कलश यात्रा से हुई, जिसमें गांव की महिलाएं और बहनें सजी-धजी पोशाकों में शामिल हुईं। बाजे-गाजे के साथ गली-गली भ्रमण करते हुए कलश यात्रा रणबोर धाम पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर तेलीन दाई की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद समाज के नवनिर्वाचित ग्रामीण पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र साहू रहे। उन्होंने ग्रामीणों को तेलघानी स्थापना के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समाज की संस्कृति और परंपरा को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार साहू ने की।

अति विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्रीय जनपद सदस्य प्रतिनिधि बैतल साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष संतोष साहू, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार साहू, महिला उपाध्यक्ष सोनम साहू, संगठन सचिव दुष्यंत साहू, पूर्व महिला उपाध्यक्ष जामवती साहू, सहसचिव रंजीत साहू, अंकेक्षक जनक साहू, सरपंच राजेश नायक और उपसरपंच राजेश नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल हुए।

मां कर्मा की जीवनी पर आधारित गीत तेलघानी की प्रस्तुति

परिक्षेत्र अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में समाज की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीणों का आभार जताया। महिला उपाध्यक्ष सोनम साहू ने मां कर्मा की जीवनी पर आधारित गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

अंत में आभार प्रदर्शन ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार साहू ने किया। उन्होंने कहा कि तेलघानी की स्थापना केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और सहयोग का संदेश भी देती है।

इस अवसर पर ग्रामीण पदाधिकारी अध्यक्ष राजकुमार साहू, उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू, महिला उपाध्यक्ष सुशीला साहू, पार प्रमुख राजकुमार (राजा) साहू, जुलाराम साहू, राधेश्याम साहू, युवा अध्यक्ष परमेश्वर साहू, युवा उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद साहू, समाज सेवक कार्तिक साहू सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Back To Top