भोथली के किसानों को टोकन कटाने में हो रही दिक्कत ,धान खरीदी लिमिट बढाने की मांग

धमतरी .जिले में 17 नवंबर से समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी के दौरान कुछ खरीदी केंद्रों में निर्धारित लिमिट पूर्ण हो जाने के कारण किसानों को टोकन कटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों का कहना है कि उन्होंने शासन के निर्देशानुसार समय पर पंजीयन कराया है, लेकिन वर्तमान में लागू लिमिट के कारण टोकन जारी नहीं हो पा रहा है। इससे धान खरीदी की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और ऑनलाइन टोकन ना कटने के कारण किसानों को बार-बार खरीदी केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।किसानों ने बताया कि खेतों से निकला धान पूरी तरह तैयार अवस्था में है, जिसे लंबे समय तक रोककर रखना व्यवहारिक रूप से कठिन होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में खरीदी की गति बनाए रखने के लिए लिमिट में वृद्धि आवश्यक है।खरीदी केंद्र भोथली अंतर्गत बलियारा, एवं नवागांव क्षेत्र में कुल 1240 किसान पंजीकृत हैं। इनमें किसान शेखर साहू, जो रेघा सहित लगभग 4 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं, तथा किसान रामजी टंडन, जो लगभग 3 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं, सहित कई किसान टोकन कटवाने में परेशानी का सामना कर रहे हैं।किसानों ने शासन एवं प्रशासन से यह मांग की है की खरीदी केंद्र मे लिमिट बढ़ाई जाए, ताकि धान खरीदी सुचारु रूप से संचालित हो सके और किसानों को समय पर राहत मिल सके।

Back To Top