मसीही समाज ने क़ब्र पुजा पर कब्रों कों फूलों से सजाया, केंडलरोशनी से जगमगाया कब्रिस्तान
•मिस्सा पुजा कर पूर्वजों कि आत्मिक शांति के लिए किया प्रार्थना
•पुजा समाप्त होने के बाद दोनों हाथ खड़े कर पूर्वजों का अभिवादन किया.
जशपुर नगर. मसीही समाज के लोगों ने पूर्वजों कि याद में कब्र (कबुर )पर्व मनाया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 नवम्बर को मृतकों की याद मे यह त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार कों संत इग्नासियुस चर्च शान्ति भवन जशपुर पारिस के अंतर्गत जशपुर के आलावा नजदीकी ग्राम सारुडीह, गुटरी, डीपा टोली इसके आलावा कनमोरा,पुरना नगर, सारुडीह, प्रेम नगर, दोड़का चौरा के क़ब्रस्थानों में कब्र पुजन (मिस्सा पुजा) आयोजित किया गया। जिसकों लेकर कब्रों कि साफ सफाई कर रंग रोगन पुर्व किया गया था . शनिवार को मसीही समाज के लोगों ने अपने परिजनों के क़ब्रस्थानों में बड़ी संख्या में तैयारी के साथ पहुंचें। इस दौरान उन्होंने अपने पूर्वजों के क़ब्रो को फूलों से सजाया और कैंडल प्रज्जवलित किया जिसकी रोशनी से कब्रिस्तान जगमगा उठा। इस अवसर पर फादर भिन्सेन्ट टोप्पो द्वारा प्रातः 6 बजे से विधिवत मिस्सा पुजा कराया गया.इस दौरान सभी अपने परिजनों के कब्रस्थानों पर मौजूद रहे। उन्होंने सभी मृत आत्माओं कि शांति के लिए प्रार्थना किए। फादर ने आशीष वचन दिया जिसे समाज के लोगों ने ध्यान से सुना। पुजा समाप्त होने के बाद समाज के लोगों ने अपने दोनों हाथों खड़े कर पूर्वजों का अभिवादन किया।
ज्ञात हो कि जिले में मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में हैं उनमें कब्र पूजने कि परम्परा हैं। यह क्रिसमस से पुर्व तक मनाएं जाने वाला सबसे बड़ा पर्व है जिसे समाज के लोग अपने अपने क्षेत्र में पर्व कि तरह मनाते हैं।

