रायपुर (News27) 30.05.2024 । छत्तीसगढ़ के बीजेपी सरकार महिला हित पर ज्यादा ध्यान दे रही है। इसका उदाहरण प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार के सुशासन में महतारी वंदन की सफल योजना के बाद अब राज्य की महिलाओं को महतारी सदन का लाभ मिलेगा। महतारी सदन योजना मूलतः छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उन्हें रोजगार के अवसर देने का एक प्रयास होगा। छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार राज्यभर में लगभग 1400 से अधिक महतारी सदन बनाए जाएंगें। इसकी जानकारी प्रदेश भाजपा द्वारा अपने ट्व्वीट में दिया है, जिसमें ग्रामीण महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक महतारी सदन पर 25 लाख रुपए खर्च होंगे और पहले ही साल 1460 सदन बनाए जाएंगे।
…………………

