शादी शुदा महिला को किया सेटिंग , अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल

बंगाल में नही मिला ,उड़ीसा से आरोपी को दबोचा

जशपुर। शादीशुदा महिला का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी सोलेमान शेख (28 वर्ष) निवासी ग्राम खरीदपुर, थाना सती, जिला मुर्शिदाबाद (प. बंगाल) को जशपुर पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

क्या है मामला?

थाना फरसाबहार क्षेत्र की एक 32 वर्षीय विवाहित महिला ने 24 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अगस्त माह में उसके ससुराल स्थित गांव में घर का निर्माण कार्य चल रहा था। घर में प्लास्टर का काम करने के लिए सोलेमान शेख समेत पांच मजदूरों को लगाया गया था।

काम के दौरान आरोपी ने महिला से बातें करने के बहाने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप चैटिंग और वीडियो कॉलिंग भी होने लगी। महिला के पति को जब इसका पता चला तो उसने आरोपी को काम से हटा दिया।

कैसे हुई फोटो वायरल ?

महिला ने बताया कि 23 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने बदनामी की नीयत से उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। यह वही फोटो थी जिसे आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान प्यार का झांसा देकर चोरी-छिपे स्क्रीनशॉट के रूप में ले लिया था। महिला को इसकी जानकारी भी नहीं थी।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ
BNS की धारा 79 तथा आईटी एक्ट की धारा 67(A) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

तलाश और गिरफ्तारी

शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार था। जशपुर पुलिस ने टेक्निकल टीम और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पता चला कि आरोपी कोलकाता में है। इस पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम कोलकाता भेजी गई, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भी फरार हो गया।

टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम उसके पीछे लगी रही और लगातार लोकेशन ट्रेस करती रही। अंततः टीम ने आरोपी को उड़ीसा राज्य के खम्हार, जिला अंगुल से पकड़ने में सफलता हासिल की।

आरोपी ने जुर्म कबूला

पूछताछ में सोलेमान शेख ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया वह प्लास्टर का काम करता था। बातचीत के दौरान महिला से दोस्ती हुई।वीडियो कॉल के दौरान प्यार का झांसा देकर निजी फोटो का स्क्रीनशॉट ले लिया । काम से निकाले जाने के बाद उसने नाराजगी में फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी ।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है और उसके डेटा की जांच जारी है।आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

Back To Top