रायपुर (News27)12.02.2024 । भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मे स्वाभिमान की अलख जगाने वाली रानी मां गाइदिन्ल्यू की जयंती अ. भा. वनवासी कल्याण आश्रम के द्वारा मनाई गई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता रेखा देशपांडे छत्तीसगढ़ प्रांत महिला प्रमुख, मुख्य अतिथि डॉ.मा. कमल वर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ, विशिष्ट अतिथि मा. ललिता मेहर डीएसपी रायपुर, विशिष्ट अतिथि मा. संतोषी दुर्गा कांकेर, अतिथि सुश्री ललिता मुर्मू अ.भा. सह महिला प्रमुख, माधवी ताई जोशी अ.भा. प्रशिक्षक टोली की सदस्य, रामनाथजी कश्यप वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन मंत्री, अनुराग जैन प्रांत सचिव, उमेश कछयप छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष, राजेश बघेल प्रांत कार्यालय प्रमुख, पूर्णिमा चौधरी उपाध्यक्ष शबरी कन्या छात्रावास, श्यामा वर्मा मार्गदर्शीका नगर महिला समिति रायपुर, वैजयंती कछयप नगर महिला प्रमुख, आरती दुबे संयोजिका, अर्चना वोरा सह संयोजिका अस्मिता छात्रावास सह अधीक्षिका, पूर्णिमा साहू, डॉ भारती अग्रवाल, डॉ गोपा शर्मा, तृप्ति जोशी, मालती माहुले आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया
मुख्य अतिथियों का स्वागत श्रीफल शॉल एवं मोमेंटो देकर किया गया। इस अवसर पर शबरी छात्रावास की बालिकाओं ने विभिन्न विरागंनाओ की वेशभूषा बनाकर उनके चरित्र को जीवित किया बालिकाओं द्वारा एकल गीत एवं समूह नृत्य प्रस्तुति दी गई जिसे सभी ने सराहा।
छत्तीसगढ़ प्रांत प्रमुख रेखा देशपांडे जी ने बताया की रानी गाइदिन्ल्यू का जन्मदिवस 26 जनवरी को रहता है जिसे नारी शक्ति दिवस के रूप में विगत तीन वर्षों से अ.भा.वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा मनाया जाता है।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. कमल वर्मा स्त्री रोग तज्ञ इन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य पर तथा कैंसर जैसे रोगों से कैसे बचा जाए इस पर जानकारी दी, वही ललिता मेहर डीएसपी इन्होंने महिला सुरक्षा पर जानकारी दी संतोषी दुर्गा इन्होंने अपने जीवन के अनुभव के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में नगर की महिलाएं भारी संख्या में उपस्थिति रही।
——————————-

