अब जा रही पेशी ,ग्रामीण बोले – “हक मांगने पर मिल रही सज़ा
कांकेर। दुर्गूकोंदल। क्षेत्र में चल रही माइंस कंपनी के खिलाफ विकास कार्य, मजदूरी और वनोपज क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर तीन साल पहले ग्रामीणों व महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांगें नहीं सुनी गईं, उल्टे कंपनी ने पुलिस थाना लोहत्तर में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
धरना देने वालों में शामिल 38 महिलाएं अब नियमित रूप से अदालत में पेशी के लिए जा रही हैं। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने रात-दिन धरना दिया था, लेकिन अब कंपनी उन्हें परेशान कर रही है। एक महिला ने कहा — “हमने तो अपने हक की बात की थी, अब हर पेशी में जाना पड़ रहा है। हम बहुत परेशान हैं।”
ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष भी अपनी पीड़ा रखी और मांग की कि उनके खिलाफ दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएं तथा क्षतिपूर्ति राशि दी जाए।

