मिश्रा स्टेशनरी की सराहनीय पहल: 5 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण

By. रोहित यादव

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर विकास खण्ड के प्रतापपुर: कॉलेज रोड स्थित ‘मिश्रा स्टेशनरी’ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक सरोकार के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधा की घोषणा की गई है। दुकान के संचालक सूरज मिश्रा जी ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में उन 5 विद्यार्थियों को मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो आर्थिक कारणों से कंप्यूटर क्लास करने में असमर्थ हैं।
विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने और उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह जगाने के लिए संस्थान द्वारा समय-समय पर उपहार भी दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, यहाँ विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन संबंधित सभी कार्य न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज रोड स्थित मिश्रा स्टेशनरी पर संपर्क कर सकते हैं।
यह विद्यार्थीओं के हित को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया और ऐसे विद्यार्थी जो गरीब पिछड़े एवं वंचित वर्ग से आते हैं उनके लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

Back To Top