मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान

मतदान प्रारंभ होने के 15 मिनट पहले ही पहुंच गई थीं मतदान केंद्र, सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की

रायपुर (News27) 07.05.2024 । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज सवेरे रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने और उनकी मां श्रीमती अनिता बाबासाहेब कंगाले ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। वे मतदान शुरू होने के 15 मिनट पूर्व ही अपने मतदान केंद्र पहुंच गई थीं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। श्रीमती कंगाले ने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए ‘छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान’ का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें:-

वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से जान सकते हैं मत प्रतिशत की स्थिति

रायपुर (News27) 07.05.2024 । लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी सात सीटों के लिए मतदान प्रारंभ हो गए हैं। जल्द ही मतदान प्रतिशत की अद्यतन स्थिति जानने के लिए वोट टर्नआउट एप के माध्यम से मत प्रतिशत का जायजा भी लिया जा सकता है। लोकसभा निर्वाचन.2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत दुर्गए रायपुरए बिलासपुरए जांजगीर.चांपाए कोरबाए रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में मतदान तिथि 7 मई को आम नागरिक मतदान प्रतिशत की जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर देख सकते हैं।
………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top