
रायपुर। मुख्यमंत्री आवास में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुँचे। नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेश में चल रही जनसमस्याओं, प्रशासनिक शिकायतों और व्यक्तिगत मुद्दों को लेकर अपनी बातें रखीं।
मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित नागरिकों की एक-एक समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान कई लोगों ने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व से जुड़ी समस्याएँ रखीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा और शासन की योजनाएँ हर ज़रूरतमंद तक पहुँचनी चाहिए।
जनदर्शन में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

