
जशपुर (News27) 18.09.2024 । जशपुर के श्रीमती फुलजेन्सिया एक्का और श्रीमती कुसुम सहित हितग्राहियों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘आज मोर आवास-मोर अधिकार‘ कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने साथ में बैठकर भोजन कर रही जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी श्रीमती फुलजेन्सिया एक्का और फरसाबहार की श्रीमती कुसुम से चर्चा करते हुए उनका एवं उनके परिवार का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने वालों में जशपुर के श्री राम, कबीरधाम के श्री दौलतराम व श्री लालाराम, बस्तर के श्री लाहेन्द्र सिंह और श्रीमती सोनामणि, मुंगेली के श्री महेश और श्री समारू साहू, कांकेर की श्रीमती पूर्णिमा पटेल, बलौदाबाजार की श्रीमती हेमिन ध्रुव, रायपुर की श्रीमती रामबती पुरैना और श्री जट्टासिंग शामिल थे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक द्वय गुरु खुशवंत साहेब और श्री अनुज शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। -फाईल फोटो
यह भी पढ़ें:-
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा हम ‘‘वन नेशन, वन इलेक्शन’’ बिल का करते हैं स्वागत
समय की होगी बचत और इलेक्शन की लागत भी होगी कम
रायपुर (News27) 18.09.2024 । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गुजरात के गांधीनगर में आयोजित चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स समिट एंड एक्सपो (री-इंवेस्ट-24) के शुभारंभ समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा लाए जा रहे ‘‘वन नेशन, वन इलेक्शन’’ बिल के संबंध में कहा कि हम इस बिल का स्वागत करते हैं। इससे समय की बचत होगी और निर्वाचन की लागत कम होगी। साथ ही यह देश के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन विकासोन्मुखी पहल है । प्रायः देखा गया है कि लगातार निर्वाचन के कारण देश प्रदेश में आदर्श आचार संहिता अनेक बार लागू होने से सरकार लोकहित में आवश्यक निर्णय नहीं ले पाती एवम विकास कार्य प्रभावित होते हैं। वन नेशन वन इलेक्शन से खर्च भी कम होगा और विकास कार्य की प्रक्रिया भी कम बाधित होगी।
यह भी पढ़ें:-
छत्तीसगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की अपार संभावनायें
छत्तीसगढ़ की अपरम्परागत ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश हेतु निवेशकों को किया गया आमंत्रित
रायपुर (News27) 18.09.2024 । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और ऊर्जा विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद की गरिमामय उपस्थिति में गुजरात में आयोजित ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट-2024 के दौरान आयोजित ’’ग्रीन हाइड्रोजन सीईओ राऊंड टेबल’’ कॉन्फ्रेंस में निवेशकों को यह जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। हरित अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ में निवेश करने वाले निवेशकों को राज्य की नवीन औद्योगिक नीति 2024-29 के तहत हर संभव प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित सरकार द्वारा किया गया।
सीबीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा इस अंतर्राष्ट्रीय इन्वेस्टर मीट में छत्तीसगढ़ राज्य में अपरम्परागत ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। निवेशकों को छत्तीसगढ़ में भविष्य की महत्वपूर्ण बायोमास आधारित योजनायें जैसे-बायो-एथेनॉल, बायोजेट एवियेशन फ्यूल, कम्प्रेस्ड बायोगैस तथा ग्रीन हाइड्रोजन आदि में निवेश के लिये निवेशकों को आमंत्रित किया गया।

