
रायपुर (News27) 04.10.2024 । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 04 अक्टूबर को प्रदेश के नक्सल हिंसा प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे इन जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 10.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.25 बजे जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे दंतेश्वरी मंदिर में मंदिर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री अपरान्ह 01.50 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2.10 बजे जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेंगे, यहां वे 2.15 बजे सेंट्रल लायब्रेरी बीजापुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साय 2.20 बजे वहां मिनी स्टेडियम में नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश एवं तेन्दूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.35 बजे पुलिस लाईन बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ चर्चा करने के बाद 3.50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
———————————————
यह भी पढ़ें:-

मुख्यमंत्री को वनमंत्री ने अबूझमाड़ का शुद्ध देशी घी भेंट किया
रायपुर (News27) 04.10.2024 । शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के पहुंचविहीन कस्तुरमेटा गाँव के एक आदिवासी परिवार द्वारा घर में निर्मित शुद्ध देशी घी भेंट स्वरूप प्रदान किया। श्री कश्यप हाल ही में इस गांव के दौरे पर गए थे। यह गांव पहले माओवादी आतंक से प्रभावित रहा है।
मुख्यमंत्री को वनमंत्री श्री कश्यप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में, नारायणपुर जिले के पहुंचविहीन क्षेत्र कस्तुरमेटा में पहली बार पहुंच कर आमजनों की समस्याएं सुनी और निराकरण का भरोसा दिलाया। नारायणपुर जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों में 18 से अधिक पुलिस कैंप स्थापित किया गया है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वन मंत्री ने अपने भ्रमण के दौरान कस्तुरमेटा के लोगों को भरोसा दिलाया कि नारायणपुर से कस्तुरमेटा तक नियमित रूप से बस सेवा प्रारंभ की जाएगी। स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र सहित सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के लिए भटकना नही पड़ेगा। इसके लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। -फाईल फोटो
————————————————————————–

